करी पत्ता के नियमित उपयोग से होने वाले लाभ
आमतौर पर हमारे देश में करी पत्ता पूरे देश में सभी जलवायु में पाया जाता है।
कड़ी पत्ता शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन -सी, विटामिन-ए और विटामिन-ई सेहत के लिए फायदेमंद है।
कड़ी का पत्ता एनीमिया जैसी समस्या से राहत पाने में मददगार होता है।शोध की मानें तो करी पत्ते में एंटी एनीमिया गुण पाया जाता है, जो एनीमिया पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है इसके अलावा कड़ी पत्ता कैल्शियम, आयरन, जिंक और वैनेडियम जैसे खनिज पदार्थों का अच्छा स्रोत माना जाता हैं।
कड़ी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और बीमारी से उबारने में मदद करता है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और बीमारी पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं इसका सेवन व्यक्ति को प्रतिदिन करना है।
कड़ी पत्ता आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कड़ी पत्ते के नियमित सेवन से आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं. कड़ी पत्ते में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं.यह ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है कड़ी पत्ता आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है जिससे आंखें थकान महसूस नहीं करती है।
कड़ी पत्ते बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं. इनमें ऐसे यौगिक भी होते हैं जो त्वचा को लाभ पहुंचा सकते हैं, जो विभिन्न त्वचा स्थितियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार प्रदान करते हैं.
कड़ी पत्तों में मौजूद कार्मिनेटिव गुण गैस और सूजन जैसे कारकों को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं इससे मॉर्निंग सिकनेस की समस्या में भी आराम मिलता है यदि आपको मितली आती है, तो खाली पेट इसे चबाने से आपको राहत मिल सकती है सुबह इसका सेवन मॉर्निंग सिकनेस और मितली को दूर करने में कारगर है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कड़ी पत्ता किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर संतुलित रहने से हमारी किडनी,आंखें और हार्ट स्वस्थ रहते हैं।
कड़ी पत्ता का उपयोग
बालों के स्वास्थ्य के लिए इसका पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर हेयर पैक की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल के तेल के साथ करी पत्तों को गरम करके भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
कड़ी पत्ते को पानी में उबालकर, उससे बाल धोने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए इसका पेस्ट उपयोग में लाया जा सकता है।
इसे पानी के साथ उबालें और उस पानी को नहाने के लिए इस्तेमाल में लाएं, ऐसा करने से त्वचा संबंधी विकारों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Post a Comment