हाई यूरिक एसिड होने पर क्या करें उपचार
हाई यूरिक एसिड के कारण
यूरिक एसिड का लेवल तब बढ़ता है जब शरीर बहुत ज्यादा युरिक एसिड बनाने लगता है या उसको पर्याप्त मात्रा में बाहर नहीं निकल पाते है। इन दोनों ही वजह से ऐसा हो सकता है।
1.उच्च रक्तचाप
2.मधुमेह
3.मूत्रल
4.अत्यधिक शराब का सेवन
5.कुछ प्रतिरक्षादमनकारी दवाएं
6. सोरायसिस
7. हाई ब्लड प्रेशर
8. मेटाबोलिक सिंड्रोम
9. मोटापा
10. इम्यून सपप्रेसिंग ड्रग्स लेना
11. किडनी प्रॉब्लम
12. सोडा ज्यादा पीना या जिनमें ग्लूकोज ज्यादा होता है।
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने का घरेलू उपचार –
1. सेब का सिरका बड़े हुए बड़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में बहुत ही फायदेमंद है। यह एक डिटॉक्स मेडिसिन की तरह कार्य करता है जो यूरिक एसिड के तत्वों को तोड़कर उन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना दिन में 2से3 बार एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर इसका सेवन करें।
2. नींबू शरीर में एसिड के लेवल को बढ़ा देता है लेकिन नींबू सिर्फ अल्कलाइन एसिड की मात्रा को भी बढ़ाता है नींबू का सेवन करके ब्लड से यूरिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच नींबू का रस डालकर रोज़ाना सुबह खाली पेट पीएं।
3. अजवाइन के बीज ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरे होते हैं और इनमें diuretic oil भी पाया जाता है। यही वजह है कि यह यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए किडनी के कामकाज को बेहतर बनाकर शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को साफ करने में मदद करता है। आप दिन में एक बार आधा चम्मच सूखे अजवायन के बीज खाने चाहिए और इसके साथ पानी का खूब सेवन करें अजवाइन सूजन को काम करती है।
4. चेरी का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर कम होता है। आप डार्क चेरी का भी सेवन कर सकते हैं। 3 से 4 हफ्ते तक रोजाना चेरी का सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल कम होता है चाहे तो आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं।
5. यूरिक एसिड को कम करने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है. आपको बस इतना करना है कि कच्चे लहसुन को कूटकर या काटकर चबा लें. इससे गाउट भी कम होता है और यह शरीर के कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी बेहतरीन असर दिखाता है।
6. सब्जियो को बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करे जैतून के तेल में मोनो अनसैचुरेटेड मौजूद होता है जिससे यूरिक एसिड का लेवल कम होता है।
7. एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर रोजाना पीने से यूरिक एसिड का स्तर सामान्य होता है। बेकिंग सोडा में अल्कलाइन तत्व पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को पहले से अधिक घुलनशील बना देते हैं। ऐसा होने पर किडनी यूरिक एसिड को आसानी से फिल्टर कर पाती है।

Post a Comment