Header Ads

जायफल से होने वाले अनेक फायदे

जायफल किचन में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ऐसा मसाला है जो खाने का स्वाद और खुशबू दोनों को बढ़ा देता है। यह दुनिया का एकमात्र उष्णकटिबंधीय पेड़ भी है इसे जायफल और जावित्री के रूप में जाना जाता है। भारत में, यह आमतौर पर यह केरल में पाया जाता है। 
हमारे देश को मसालों का देश यूं ही नहीं कहा जाता। भोजन से लेकर स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में मसालों का प्रयोग किया जाता है। हमारे घरों में किचन में मसालों की एक खास जगह होती है 

ऐसा ही एक मसाला है जायफल भले ही भारत के घर-घर में इस्तेमाल होता है  ये सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि भोजन के जरिये हमें बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए होते हैं, जायफल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
लेकिन क्या आप जानते हैं जायफल में मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा, बी 1 और बी 6 जैसे कई खनिजों से भरपूर होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो पाचन को बढ़ावा देते है।

आइए जानते है इसके लाभ के बारे में.

1. जायफल मानसिक तनाव को कम करता है और अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। एक जायफल को घिसकर इसके एक्सट्रेक्ट को एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पीना चाहिए इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

2. यदि आपको दस्त आ रहे हैं तो आप जायफल घिसकर उस पानी का सेवन करें व नाभि पर इसका लेप लगाएं इससे दस्त आने बन्द हो जाते हैं।

3. अगर आप गैस और बदहजमी से परेशान हैं तो जायफल आपकी मदद कर सकता है यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. खासतौर पर सर्दियों में जायफल का उपयोग पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए किया जाता है. यह शरीर में फाइबर की मात्रा को बनाए रखता है. यह आंत की मांसपेशियों में पेरिस्टाल्टिक की गति को बढ़ा देता है और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है।

4. सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से गैस्ट्रिक, सर्दी-खांसी की समस्या नहीं सताती है। पेट में दर्द होने पर चार से पांच बूंद जायफल का तेल चीनी के साथ लेने से आराम मिलता है।

5. अगर आपके दांतों में दर्द है तो जायफल आपको इस दर्द से राहत दे सकता है. जायफल के पाउडर को दांतों पर लगाएं और कुछ देर बाद कुल्ला कर लें. दातों के दर्द में आराम पाने के लिए आप जायफल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दातों को सड़ने से बचाते हैं मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर टूथपेस्ट में जायफल और दालचीनी होते हैं।

6. किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता का सही होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो व्यक्ति जल्द बीमार पड़ सकता है। ऐसे में जायफल का सेवन इम्यून पावर बढ़ाने में मददगार है जायफल रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम कर सकता है।

7. जायफल को चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। जायफल, त्वचा की टोन सुधारने में मददगार है। ये विटामिन सी से भरपूर है, जो त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। विटामिन सी क्लींजिंग गुणों के साथ कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है। ये दाग-धब्बों को कम करता है और समय के साथ इसे साफ करने में मदद करता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.