Header Ads

गिलोय के नियमित सेवन से होने वाले लाभ

वैसे तो हमारे देश में गिलोय हर मौसम में मिलता है जो की एक चमत्कारिक और दिव्य औषधि है जो हमारे शरीर के अनेक रोगों में और शरीर की सुरक्षा में सहायक है।

1. गिलोय एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो इम्यूनिटी बढ़ाकर हमें बीमारियों से दूर रखती है इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्‍स को बाहर निकालने का काम करते हैं अगर आप अपनी इम्‍यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो गिलोय को अपने रूटीन में शामिल करें यह ब्लड को साफ करती है और बैक्टीरिया से लड़ती है।

2. गिलोय आँखों से देखने की क्षमता को भी ठीक रखने में सहायता करता है. इसके लिए गिलोय के पाउडर को पानी में उबाल कर उसको ठंडा करके फिर इस पानी से पलकों को धोना चाहिए इस प्रक्रिया से आँखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है. यह शरीर में उत्पन्न हुई एलर्जी को काम करता है यदि किसी व्यक्ति को हाथ पैर या त्वचा में किसी प्रकार की कोई एलर्जी है तो वह गिलोय का सेवन लगातार करें।

3. पीलिया के मरीजों के लिए भी गिलोय के पत्ते को फायदेमंद माना जाता है. कुछ लोग इसे चूर्ण के रूप में लेते हैं तो कुछ इसकी पत्त‍ियों को पानी में उबालकर पीते हैं. अगर आप चाहें तो गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं

4. गिलोय का जूस शरीर के मेटाबॉलिजम को ठीक करता है इसे लेने से सूजन कम होती है और डाइजेशन सही रहता है ऐसा होने से पेट के आस-पास जमा चर्बी कम होती है जड़ी-बूटी के औषधीय गुणों में से एक यह है कि इसका उपयोग एक एडाप्टोजेनिक पदार्थ के रूप में किया जाता है यह तनाव के प्रभावों को कंट्रोल करके और बार-बार खाने की आदत को रोककर वजन घटाने में मदद करता है। 

5. कॉर्निया डिसऑर्डर, मोतियाबिंद और स्कलेरल जैसी समस्याओं को गिलोय ठीक कर सकता है  गिलोय का जूस , शहद और सेंधा नमक मिलाकर पीस लें इस मिश्रण को आंखों के ऊपर लगाया जा सकता है।

6. सर्दी-जुकाम, टॉन्सिल, कफ आदि गिलोय के सेवन से आसानी से ठीक हो जाता हैं ऐसा इसलिए क्योंकि गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं ये गुण सांस की समस्याओं को कंट्रोल करने और दूर करने में मददगार है।

7. अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय के जूस का सेवन करना चाहिए गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे मे सहायक है एंटीपायरेटिक गुण के कारण इसका इस्‍तेमाल बुखार का प्रबंधन करने के लिए किया जा सकता है यह प्लेटलेट काउंट को भी बढ़ाता है और डेंगू बुखार में मदद करता है।

8. गिलोय का काढ़ा पीने से फोड़े-फुंसी, रक्त विकार और अनेक तरह के चर्म रोग दूर होते हैं इसके अलावा गिलोय का सेवन त्वचा संबंधी रोगो से बचाव करता है त्वचा पर चकत्ते, कील मुंहासे होने पर गिलोय का उपयोग करें।

9. गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासों, फाइन लाइन्‍स और झुर्रियों से बचा जा सकता है इसके सेवन से आप निखरी और ग्‍लोइंग त्वचा पा सकते हैं अगर आप बालों में डैंड्रफ, बाल झडऩे या सिर की त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गिलोय के सेवन से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.