Header Ads

नियमित भुने हुए चने खाने से होने वाले लाभ

 
भुना चना भारतीय घरों का देसी स्नैक्स है। लेकिन, क्या आप इसके फायदे के बारे में जानते हैं। दरअसल, भुना चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है जो कि मसल्स बिल्डिंग करने वालों का भी हेल्दी फूड (health benefits of roasted chana) है। इसके अलावा भी भुना चना खाने के फायदे कई हैं। आइए जानते हैं इस बारे में। 


1. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
भुना चना, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लो-लिपोप्रोटीन को कम करता है जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कारण बनते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, ब्लड वेसेल्स में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल की बीमारियां होती हैं। ऐसे में भुना चने का फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करके इस समस्या को दूर कर सकता है।

2. पाचन तंत्र के लिए 
 भुने चने में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन के लिए बहुत ही जरूरी है। इसे खाने से कब्ज, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।  

3. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है 
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दावत देती है। भुने चने खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। 

4. नहीं बढ़ता ब्लड शुगर 
भुने चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। साथ ही इसमें फाइबर व प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार हैं।

5. हड्डियों को करता है मजबूत
हड्डियों की समस्या 30 की उम्र के बाद होना लाज़मी है  हड्डियों की समस्याओं के लिए भुने चने का सेवन बेहद लाभदायक होता है। दरअसल ये हमारी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है। चने के अंदर मौजूद मैंगनीज और फॉस्फोरस आपके शरीर की हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में आपकी सहायता करता है,साथ ही ये हड्डियों की अन्य समस्याएं जैसे जोड़ों का दर्द ,असामान्य संरचना आदि से आपको बचाता है।

6. कैल्शियम से भरपूर
भुना चना, कैल्शियन से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये कैल्शियम हड्डियों का घनत्व को बढ़ाता है और मजबूती पहुंचाता है। साथ ही ये मसल्स बिल्डिंग में भी मददगार है और जोड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से हमें बचाता है। 

7. वेट लॉस में मददगार
वेट लॉस करने वालों को तो भुना चना जरूर और ज्यादा खाना चाहिए। इसका फाइबर पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है। इससे वेट लॉस में तेजी आती है और ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाता है। तो, ऐसे लोग दिन में या शाम के समय भुना चना जरूर खाएं।  

भुने हुए चने खाने के साथ-साथ उसका छिलका भी खाएं जो भी फाइबर से भरपूर होता है वह हमारे नसों और हमारी आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.